K Health & Fitness Care Foundation ने दो स्थानों पर आयोजित किए भव्य योग शिविर

के0 हेल्थ एण्ड फिटनेश केयर फाउन्डेशन ने लखनऊ के दो स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया

Jun 28, 2026 - 14:19
0 4
K Health & Fitness Care Foundation ने दो स्थानों पर आयोजित किए भव्य योग शिविर

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के विशेष अवसर पर 'के0 हेल्थ एण्ड फिटनेश केयर फाउन्डेशन' द्वारा जनस्वास्थ्य और योग जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में दो अलग-अलग स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा पहला कार्यक्रम डॉ. संत राम इंटर कॉलेज (शुक्ला चौराहा) में और दूसरा कार्यक्रम ग्राम पंचायत गोहाना कलां, बख्शी का तालाब (BKT) में आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

इन योग शिविरों में प्रशिक्षित योग गुरुओं के मार्गदर्शन में उपस्थित जनसमूह ने 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को नियमित योग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने तथा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

आयोजन में महिलाओं, युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

डॉ. संत राम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष कुणाल वर्मा, कॉलेज के प्रतिनिधि अनिल सिंह और पार्षद श्री दीपक लोधी सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें योग टी-शर्ट वितरित की गईं।

वहीं, ग्राम पंचायत भवन (गोहाना कलां, बीकेटी) में आयोजित दूसरे कार्यक्रम में पत्रकार श्री दिनेश सिंह, श्रीमती रीतू सिंह और ग्राम प्रधान श्री धर्मेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन अतिथियों ने भी दीप प्रज्वलित कर प्रतिभागियों को संबोधित किया और योग टी-शर्ट वितरित कीं। उपस्थित वक्ताओं ने योग को स्वस्थ एवं सशक्त भारत की आधारशिला बताते हुए सभी से नियमित योगाभ्यास की अपील की।

"योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह संतुलित, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है।"
— कुणाल वर्मा, अध्यक्ष (के0 हेल्थ एण्ड फिटनेश केयर फाउन्डेशन)

कुणाल वर्मा ने समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सराहनीय योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User