यूपी सचिवालय बनेगा पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने जारी किए सख्त निर्देश

यूपी के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सचिवालय के आधुनिकीकरण, ई-फाइलिंग, डिजिटाइजेशन और स्वच्छता को लेकर जारी किए सख्त निर्देश। जानिए बैठकों से जुड़े मुख्य फैसले।

Aug 18, 2026 - 21:59
0 3
यूपी सचिवालय बनेगा पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने जारी किए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय परिसर को अधिक व्यवस्थित, आधुनिक और स्वच्छ बनाने के लिए मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। सचिवालय के विभिन्न भवनों में कार्यालय कक्षों, प्रतीक्षा कक्षों और सभाकक्षों के कायाकल्प, सिविल व विद्युत कार्यों से जुड़ी समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

पुराने अभिलेखों का निस्तारण और शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सचिवालय के सभी अनुभागों में पुरानी पत्रावलियों और अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण किया जाए। जिन फाइलों का अभी तक डिजिटाइजेशन नहीं हुआ है, उनका समयबद्ध डिजिटल अभिलेखीकरण कराया जाएगा ताकि कागजी फाइलों के सुरक्षित रखरखाव के साथ जरूरत पड़ने पर उनकी त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

ई-ऑक्शन और आधुनिक सभाकक्ष
सचिवालय परिसर में मौजूद निष्प्रयोज्य (कबाड़) सामग्रियों को पारदर्शी तरीके से ई-ऑक्शन के माध्यम से नीलाम करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, सचिवालय के सभी मीटिंग हॉल व सभाकक्षों में उन्नत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक स्थापित की जाएगी।


कार्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए शौचालयों और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। परिसर में बिखरे बिजली व अन्य तकनीकी तारों को सुव्यवस्थित करने को कहा गया है ताकि किसी दुर्घटना से बचाव के साथ सौंदर्यकरण भी हो सके।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा डॉ. आशीष कुमार गोयल, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान और प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User