फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित बेजुबान जानवरों के लिए आगे आई टीम रवि गांधी, भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई

लखनऊ के फैजुल्लागंज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में टीम रवि गांधी ने बेजुबान जानवरों और जरूरतमंद लोगों तक भोजन, पानी और राहत सामग्री पहुंचाई।

Oct 13, 2026 - 20:56
0 4
फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित बेजुबान जानवरों के लिए आगे आई टीम रवि गांधी, भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई

लखनऊ : राजधानी के फैजुल्लागंज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 'टीम रवि गांधी' ने बाढ़ से प्रभावित बेजुबान जानवरों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए एक सराहनीय अभियान चलाया है। समाजसेवी रवि गांधी के नेतृत्व में टीम ने गोवंश, वानरों और अन्य बेसहारा पशुओं को उनकी जरूरत के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया। इसके साथ ही बाढ़ में फंसे लोगों तक पानी की बोतलें, भोजन के पैकेट, पूरी-सब्जी और वेज बिरयानी जैसी राहत सामग्री पहुंचाई गई।

बाढ़ के इस संकट काल में पशुओं के सामने उत्पन्न हुए भोजन और पानी के गंभीर संकट को देखते हुए, टीम द्वारा विशेष रूप से चूनी, चोकर, भूसा, पपीता, तरबूज, केला और गुड़ जैसी खाद्य सामग्री वितरित की गई।

समाजसेवी रवि गांधी ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित इंसानों की मदद के लिए कई लोग आगे आते हैं, लेकिन बेजुबान जानवर अपनी पीड़ा किसी को बता नहीं सकते। ऐसे कठिन समय में उनकी सुध लेना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि "नर सेवा नारायण सेवा है" और बेजुबान जीवों की सेवा भी मानवता का एक महत्वपूर्ण रूप है। बाढ़ में फंसे पशुओं को भूख-प्यास के साथ कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए उनकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

रवि गांधी ने आगे बताया कि टीम द्वारा जानवरों को भोजन कराने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर उनके उपचार में भी सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि आपदा के समय इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जीवों का भी विशेष ध्यान रखें और कोई पशु संकट में दिखे तो मदद के लिए आगे आएं।

इस सेवा कार्य में अमित गुप्ता (विनायक फैशन), अनुज गुप्ता, धर्म सिंह, अमर सोनी, एडवोकेट जावेद, कपिल शुक्ला, अंशु द्विवेदी, हिमांशु गर्ग, शुभम बाजपेयी, सुमित शुक्ला, कमलेश यादव, आमिर खान, ठाकुर श्रवण सिंह और लवी अरोड़ा सहित टीम के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User