प्रयागराज: सेंट जोसेफ्स कॉलेज में फादर जॉर्ज हेस स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, अलीशा, सानिध्य व आयुषी रहे विजेता

प्रयागराज के सेंट जोसेफ्स कॉलेज में ASISC फादर जॉर्ज हेस स्मृति डिक्लेमेशन प्रतियोगिता 2026 संपन्न। अलीशा, सानिध्य और आयुषी ने हासिल किया प्रथम स्थान।

Aug 05, 2026 - 22:38
0 1
प्रयागराज: सेंट जोसेफ्स कॉलेज में फादर जॉर्ज हेस स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, अलीशा, सानिध्य व आयुषी रहे विजेता

प्रयागराज :सेंट जोसेफ्स कॉलेज, प्रयागराज में 'ASISC फादर जॉर्ज हेस, एस.जे. स्मृति डिक्लेमेशन प्रतियोगिता (जोनल स्तर 2026)' का भव्य आयोजन किया गया। इस जोनल स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिता में प्रयागराज ज़ोन के 10 प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रभावशाली वाक्पटुता, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट भाषण कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अबिएल सनीश थॉमस की प्रार्थना और कॉलेज क्वायर के मधुर भजन से हुई। सेंट जोसेफ्स कॉलेज के प्रधानाचार्य रेव. फादर वॉल्टर डी'सिल्वा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागी छात्रों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन डॉ. रश्मि जैन, प्रांजल परिहार तथा डॉ. मृत्युंजय राव की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया, जबकि मंच का संचालन कॉलेज कैप्टन अनोश के. जॉन ने किया।

प्रतियोगिता को सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर तीन वर्गों में विभाजित किया गया था। कड़े मुकाबले के बाद परिणाम इस प्रकार रहे:

सब-जूनियर वर्ग: अलीशा अली (गर्ल्स हाई स्कूल) ने प्रथम तथा दक्ष राज तलवार (सेंट जोसेफ्स कॉलेज) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग: सानिध्य शर्मा (सेंट जॉन्स को-एड स्कूल) प्रथम और जैनब सीमाब (गर्ल्स हाई स्कूल) द्वितीय स्थान पर रहे।

सीनियर वर्ग: आयुषी यादव (गर्ल्स हाई स्कूल) ने प्रथम तथा दक्ष अभिषिक्त लायल (सेंट जोसेफ्स कॉलेज) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

निर्णायकों के अंक संकलन के दौरान कक्षा 8 के छात्र श्रीधर पुरी ने मनमोहक बांसुरी वादन से सभी का दिल जीत लिया। बॉयज़ हाई स्कूल के जे. लॉरेंस और सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट की सना हाशमी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने आयोजन की सराहना की। परिणामों की आधिकारिक घोषणा श्रीमती सी. वेस्ली ने की तथा अंत में डॉ. लिंडा शेन गैफनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User