सिविल कोर्ट अधिवक्ता बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जज बोले—'संगठन मां के आंचल समान'

बलिया के रसड़ा सिविल कोर्ट अधिवक्ता बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न। मुख्य अतिथि सिविल जज अरुण कुमार पांडेय ने दिलाई शपथ।

Aug 05, 2026 - 22:27
0 2
सिविल कोर्ट अधिवक्ता बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जज बोले—'संगठन मां के आंचल समान'

रसड़ा (बलिया)। "संगठन मां के आंचल व पवित्र हृदय के समान होता है। एक सशक्त संगठन के जरिए ही हम अपने अधिकारों एवं स्वाभिमान की रक्षा कर सकते हैं। आमजन को न्याय दिलाने और समाज से भ्रष्टाचार मिटाने में अधिवक्ताओं की सदैव अहम भूमिका रहती है।" ये विचार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रसड़ा अरुण कुमार पांडेय ने व्यक्त किए। वह बुधवार को सिविल कोर्ट रसड़ा में आयोजित 'अधिवक्ता बार एसोसिएशन' के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट इंद्रदेव प्रसाद ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष रामशब्द यादव, महासचिव भूवनेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामायण यादव, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) चंदन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) मनोज कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रविकांत शर्मा, संयुक्त सचिव (प्रशासन) जावेद अख्तर, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) अनिश कुमार सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य गुड़िया रानी, राम प्रकाश यादव व सुशीला चौहान शामिल रहे।

समारोह के विशिष्ट अतिथि एवं न्यायाधिकारी (ग्राम न्यायालय रसड़ा) आशुतोष सिंह ने भी अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वकील और न्यायपालिका एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से एकजुट रहकर वादकारियों को त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष न्याय दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र नाथ मिश्रा ने की तथा कुशल संचालन द्वारिका सिंह द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User