राधा ज्वेलर्स पर त्योहारों पर ग्राहकों को मिलेगी विशेष छूट: रतनपुर में भव्य हुआ शुभारंभ

कानपुर के रतनपुर स्थित 'राधा ज्वेलर्स' का शुभारंभ हुआ। आगामी त्योहारों पर सोने-चांदी के गहनों की मेकिंग चार्ज में विशेष छूट और हर खरीदारी पर उपहार दिया जाएगा।

Oct 13, 2026 - 22:25
0 1
राधा ज्वेलर्स पर त्योहारों पर ग्राहकों को मिलेगी विशेष छूट: रतनपुर में भव्य हुआ शुभारंभ

कानपुर: शहर के पनकी अंतर्गत रतनपुर स्थित झंडा चौराहे पर 'राधा ज्वेलर्स' का शुभारंभ वैदिक हवन-पूजन के साथ विधिवत संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता रवि बाजपेई ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर सानू द्विवेदी ने अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर उनका भावभिना स्वागत किया।

प्रोपराइटर सानू द्विवेदी ने बताया कि राधा ज्वेलर्स के उद्घाटन के उपलक्ष्य में प्रत्येक खरीदारी पर ग्राहकों को एक निश्चित उपहार दिया जा रहा है। इसके अलावा, आगामी त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए सोने और चांदी के आभूषणों के मेकिंग चार्ज (गढाई शुल्क) पर विशेष छूट दी जा रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शुद्धता और गुणवत्ता ही राधा ज्वेलर्स की सबसे बड़ी पहचान है। प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को 100% शुद्ध आभूषण और पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से प्रतिष्ठान में पधारकर खरीदारी करने और उद्घाटन के विशेष अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User