अर्बन फिटनेस जिम का विधायक ने किया शुभारंभ: सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम है जरूरी— राहुल सोनकर

कानपुर के कल्याणपुर में स्थित 'अर्बन फिटनेस जिम' का शुभारंभ विधायक राहुल सोनकर ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Oct 13, 2026 - 22:26
0 2
अर्बन फिटनेस जिम का विधायक ने किया शुभारंभ: सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम है जरूरी— राहुल सोनकर

(संजय शुक्ला)

कानपुर: कल्याणपुर स्थित पुराना शिवली रोड पर विक्रम कोचिंग सेंटर के पास 'अर्बन फिटनेस जिम' का शुभारंभ वैदिक हवन-पूजन के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। जिम का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक राहुल सोनकर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिम के डायरेक्टर सुनील पाल ने विधायक राहुल सोनकर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और अंगवستر पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर जिम के डायरेक्टर सुनील पाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ और फिट रहना बेहद जरूरी है। अपने शरीर को सुडौल, सुंदर और ताकतवर बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए। सही खानपान और उचित दिनचर्या अपनाकर शरीर को स्वस्थ एवं मजबूत बनाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि अर्बन फिटनेस जिम में लोगों को व्यायाम के लिए सभी आधुनिक और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, अनुभवी जिम ट्रेनरों के मार्गदर्शन में लोगों को फिटनेस संबंधी बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जिम में आकर नियमित व्यायाम करने और अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User