दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल चोटी से युवा अधिवक्ताओं को ₹15 हजार मासिक प्रोत्साहन राशि देने की मांग

कानपुर के युवा अधिवक्ता शुभम जोशी ने दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल चोटी उमलिंग ला पहुंचकर युवा अधिवक्ताओं के लिए ₹15 हजार मासिक प्रोत्साहन राशि की मांग उठाई।

Oct 13, 2026 - 22:12
0 2
दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल चोटी से युवा अधिवक्ताओं को ₹15 हजार मासिक प्रोत्साहन राशि देने की मांग

(संजय शुक्ला)

कानपुर: अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने युवा अधिवक्ताओं को पंजीकरण के प्रथम पांच वर्षों तक ₹15 हजार प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दिए जाने की जोरदार मांग उठाई है। समिति के संयोजक पं. रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि कानपुर के युवा अधिवक्ता शुभम जोशी ने लद्दाख स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल चोटी उमलिंग ला (Umling La) पर पहुंचकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से यह मांग प्रमुखता से रखी।

शुभम जोशी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही अधिवक्ता समाज के उत्थान में लगातार योगदान दे रहे हैं, लेकिन शुरुआती दौर के युवा अधिवक्ताओं के लिए सरकार की ओर से कोई विशेष प्रोत्साहन योजना नहीं है। वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप द्विवेदी ने इस अनूठी पहल को ऐतिहासिक बताते हुए उम्मीद जताई कि यह मांग 'युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन योजना' को लागू कराने में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि कानपुर लौटने पर शुभम जोशी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बैठक में कई गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User