खमसरा में गंगा तट पर बने कृत्रिम सरोवर में धूमधाम से हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के खमसरा में प्रधान अमरेश यादव द्वारा बनवाए गए कृत्रिम सरोवर में कड़ी सुरक्षा के बीच मां दुर्गा की 20 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
मानिकपुर (प्रतापगढ़): शारदीय नवरात्रि के पावन और नौ दिवसीय उत्सव के सफलतापूर्वक समापन के बाद क्षेत्र में मां दुर्गा की विदाई का सिलसिला पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मानिकपुर थाना क्षेत्र के खमसरा गांव में मां आदिशक्ति नौ दुर्गा की प्रतिमाओं को विधि-विधान और पूरी भक्ति भावना के साथ विसर्जन किया गया। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान अमरेश यादव द्वारा गंगा के पावन तट पर विशेष रूप से बनवाए गए कृत्रिम सरोवर में क्षेत्र भर से लाई गई लगभग 20 से 25 भव्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रही, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते हुए और माता के जयकारे लगाते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा और विसर्जन के इस पवित्र अवसर पर ग्राम प्रधान अमरेश यादव ने आगे बढ़कर सभी श्रद्धालुओं और भक्तों का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने निजी निवास स्थान पर सभी आगंतुक भक्तों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था भी कराई, जिसकी क्षेत्र में खासी सराहना हो रही है।
ग्राम प्रधान अमरेश यादव के इस सराहनीय और जनहितकारी कार्यों की उपस्थित सभी लोगों ने खुलकर प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिए। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में दीनबंधु मिश्रा, भैयालाल विश्वकर्मा, जिया नारायण, रामकेश पांडे और समीर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी के आपसी सहयोग और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से यह पूरा विसर्जन समारोह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)