प्रयागराज: सेंट जोसेफ्स कॉलेज ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन की आम सभा संपन्न, पूर्व छात्रों ने तैयार की भविष्य के विकास का रोडमैप

प्रयागराज के सेंट जोसेफ्स कॉलेज में ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा आयोजित, पूर्व छात्रों ने भावी योजनाओं पर की चर्चा।

Jul 06, 2026 - 19:40
Updated: 3 hours ago
0 2
प्रयागराज: सेंट जोसेफ्स कॉलेज ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन की आम सभा संपन्न, पूर्व छात्रों ने तैयार की भविष्य के विकास का रोडमैप

(जैनुल आब्दीन / ब्यूरो)

प्रयागराज : सेंट जोसेफ्स कॉलेज ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (एसजेसी ओबीए) की कार्यकारिणी बैठक एवं आम सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) रविवार को सेंट जोसेफ्स कॉलेज, प्रयागराज में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों तथा प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
आम सभा में सेंट जोसेफ्स कॉलेज के प्राचार्य रेव. फादर वाल्टर डी'सिल्वा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कोर कमेटी के सदस्य डॉ. राकेश राज एवं सीए विनायक टंडन, ओबीए स्टाफ सदस्य ज्योति दुबे एवं डॉ. विष्णु देव, तथा एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ. प्रोबल नियोगी, महासचिव आर्किटेक्ट पीयूष टंडन, संयुक्त सचिव अक्षत कपूर एवं अभिषेक वर्मा तथा कोषाध्यक्ष सीए संजय खंडूजा उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रोबल नियोगी ने की, जबकि बैठक की कार्यवाही का सफल संचालन संयुक्त सचिव अभिषेक वर्मा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के संचालक (मास्टर ऑफ सेरेमनी) की भूमिका भी प्रभावी ढंग से निभाई।बैठक में पदाधिकारियों ने गत वर्ष के दौरान एसोसिएशन द्वारा आयोजित खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में एसोसिएशन विद्यार्थियों, महाविद्यालय एवं समाज के हित में और अधिक प्रभावी कार्य करेगी।

आम सभा में आजीवन सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User