प्रयागराज: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज

प्रयागराज में 19 जुलाई को राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेसियों ने भगवतपुर में की बैठक।

Jul 06, 2026 - 19:42
0 2
प्रयागराज: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज

(जैनुल आब्दीन / ब्यूरो)

प्रयागराज :आगामी 19 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रयागराज यात्रा और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। 05 जुलाई को शहर पश्चिमी विधानसभा के भगवतपुर ब्लॉक के मंदिर में कांग्रेस पार्टी द्वारा बूथ मंडल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ कमेटियों को पूरी तरह सक्रिय करना और आगामी कार्यक्रम की रणनीति तैयार करना रहा।बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि सभी बूथ मंडल और न्याय पंचायत पदाधिकारी आज से ही पूरी तरह सक्रिय हो जाएं।जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं या काम में ढील दे रहे हैं,  निष्क्रिय लोगों के स्थान पर ऊर्जावान और नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने ब्लॉक, मंडल और न्याय पंचायत अध्यक्षों को विशेष टास्क सौंपा है।

सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में जाएं। वहां जाकर छात्रों को बताएं कि किस तरह जननायक राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 19 जुलाई को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रयागराज से हजारों की संख्या में छात्र और नौजवान शामिल होकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजेश तिवारी कल्लू एवं अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष आलोक कनौजिया ने किया।

इस अवसर पर डा.अमर सिंह पटेल,अभिनन्दन तिवारी, चन्द्रबली चौधरी, उदयभान कुशवाहा,मंजीत कुमार,विकास कुमार,शशी कुमार, जसवंत सिंह,जसवंत सिंह,निरंजन लाल, मनीष कुमार,सत्येंद्र कुमार,संदीप कुमार कुशवाहा, राहुल कुमार,अनिकेत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User