लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की है : दीपक पटेल 

Nov 9, 2025 - 21:26
 0  1
लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की है :  दीपक पटेल 
लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की है

आनंदी मेल ब्यूरो 

प्रयागराज : रविवार को अंदावा स्थित एक गेस्ट हाउस में मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक फूलपुर दीपक पटेल मौजूद रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमर नाथ यादव ने कहा कि एसआईआर सरकार द्वारा नहीं चुनाव आयोग द्वारा लागू किया गया है ये कोई नया नियम नहीं है चुनाव आयोग की नियमावली में ये दर्ज है विपक्ष हमेशा चुनाव आयोग पर आरोप लगाता रहता है लोगों में भ्रम फैलाता है बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर लागू किया गया पर किसी सही मतदाता का नाम सूची से नहीं कटा केवल फर्जी मतदाताओं का नाम काटा गया।

विधायक दीपक पटेल ने कहा कि हमसे अधिक विरोधी एसआईआर के बारे में बता चुके हैं भारत एक लोकतांत्रिक देश है लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की है सजग न रहने से लोगों का नाम मतदाता सूची से कट जाता था इसलिए इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार द्वारा एसआईआर लागू किया गया दुनिया सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं राष्ट्रवाद है। इस अवसर पर मुख्य रूप से।

संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, किरण त्रिवेणी, आशीष केसरवानी, जीत लाल त्रिपाठी, सत्या तिवारी, अरुण मिश्रा पिंटू नेता,उमेश तिवारी, काशी नाथ दुबे, आत्माधर दुबे मंडल अध्यक्ष रोहित निषाद, कपिल पटेल,तरुण त्रिपाठी, पवन शुक्ला, भूपेन्द्र पांडेय,पुष्पा पटेल गुड्डू राजा, आदित्य त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज निषाद ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0