कौशाम्बी के बहादुरपुर में नाला निर्माण में धांधली का आरोप: पहली बारिश में ही उखड़ने लगा प्लास्टर, ग्रामीणों में आक्रोश
कौशाम्बी के बहादुरपुर में निर्माणाधीन नाले की पहली बारिश में ही परतें उखड़ने लगीं। ग्रामीणों ने मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से गुणवत्ता जांच की मांग की है। #कौशाम्बी #बहादुरपुर #नाला_निर्माण #भ्रष्टाचार #कौशाम्बी_न्यूज #विकास_कार्य
कौशाम्बी : कौशाम्बी के बहादुरपुर गांव में नाला निर्माण कार्य अभी जारी है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नाला निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, नाले का जो हिस्सा बनकर तैयार हुआ है, उसमें एक बारिश के बाद ही सीमेंट-प्लास्टर निकलने लगा है और निर्माण की परत उखड़ती नजर आ रही है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ और बारिश के बाद ही प्लास्टर टूटने लगा है, तो आने वाले समय में नाले की स्थिति क्या होगी, यह बड़ा सवाल है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री और गुणवत्ता की जांच कराने तथा मानक के अनुसार निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य की जांच कराएगा या फिर घटिया निर्माण की शिकायतें यूं ही नजर अंदाज होती रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)