राष्ट्रीय फलक पर लखनऊ का गौरव: 'समृद्धि 2025' प्रतियोगिता के लिए भुवनेश्वर पहुंचीं प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा

लखनऊ की प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा ने 'समृद्धि 2025' के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। भुवनेश्वर में यूपी का करेंगी प्रतिनिधित्व।

Jan 29, 2026 - 20:32
 0  5
राष्ट्रीय फलक पर लखनऊ का गौरव: 'समृद्धि 2025' प्रतियोगिता के लिए भुवनेश्वर पहुंचीं प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा


लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए शिक्षा जगत से एक गौरवपूर्ण खबर आई है। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज (GGIC), सरोसा भरोसा की जीव विज्ञान प्रवक्ता सुश्री दीप्ति विश्वकर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर की 'समृद्धि-कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता 2025' के लिए हुआ है। दीप्ति इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भुवनेश्वर, ओडिशा पहुंच चुकी हैं।

क्या है 'समृद्धि' प्रतियोगिता?
समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता माध्यमिक स्तर के दस मुख्य विषयों पर केंद्रित होती है। इसमें शिक्षकों द्वारा किसी एक शीर्षक पर स्वनिर्मित टीचिंग लर्निंग मैटीरियल (TLM) और उसके 'डायनमिक प्रस्तुतिकरण' (Dynamic Presentation) का मूल्यांकन किया जाता है।

'सेल-ए मैजिकल बॉक्स' ने जीता दिल
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि दीप्ति विश्वकर्मा ने जीव विज्ञान के कठिन विषय 'कोशिका की आंतरिक संरचना' को समझाने के लिए 'सेल-ए मैजिकल बॉक्स' नाम से एक बहुआयामी टीएलएम तैयार किया। उनकी इस आकर्षक और नवाचारी शिक्षण विधि ने विद्यार्थियों के साथ-साथ निर्णायक मंडल को भी प्रभावित किया, जिसके चलते उनका चयन नेशनल स्तर के लिए हुआ।

भुवनेश्वर में यूपी के पांच 'रत्न'
NCERT के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE), भुवनेश्वर में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से कुल पांच सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिनमें लखनऊ मंडल से अकेले दीप्ति ने अपनी जगह बनाई है।

राजधानी में हर्ष का माहौल
दीप्ति विश्वकर्मा की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि दीप्ति के इस चयन ने न केवल लखनऊ मण्डल बल्कि पूरे प्रदेश को गौरान्वित किया है। यह नवाचारी शिक्षण के प्रति शिक्षकों के बढ़ते रुझान का प्रतीक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0