मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत बालिका खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

Oct 29, 2025 - 20:36
 0  2
मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत बालिका खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन
मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत बालिका खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

आनन्दी मेल सवाददाता
अंबेडकर नगर : मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न विद्यालयों में महिला खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को खेल-खेल के माध्यम से शिक्षा, आत्मरक्षा तथा जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित किया गया।

इस कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय हाई स्कूल बसिया, एस.एन. इंटर कॉलेज इंदईपुर, राजकीय बालिका हाई स्कूल रत्ना भियाव, जी.जी.आई.सी. नगर पालिका परिषद टांडा, राजकीय हाई स्कूल पहतीपुर, रामनाथ परमात्मा प्रसाद जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय पताना, शांति आश्रम इंटर कॉलेज सैया (अंबेडकर नगर), कन्या इंटर कॉलेज भीटी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी, किसान इंटर कॉलेज बिहरोजपुर, रामलाल सिंह रामफिर जनता इंटर कॉलेज सेवागंज, बी.आर.एस.डी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलहदादपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब (टांडा), ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज रानीवा, तथा जनता इंटर कॉलेज बनगांव जदीद सहित अनेक विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को “गुड टच और बैड टच” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा मार्ग में होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से बचने के उपाय एवं आत्मरक्षा के टिप्स भी बताए गए।

विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण एवं शिक्षकगण ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। मिशन शक्ति के इस चरण के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, खेल भावना और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0