प्रतापगढ़: कुंडा के सप्लाई इंस्पेक्टर एसके मिश्रा का तबादला, नंदलाल पटेल को मिली नई जिम्मेदारी

कुंडा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सप्लाई इंस्पेक्टर एसके मिश्रा का तबादला, नंदलाल पटेल ने संभाली तहसील की कमान।

Apr 10, 2026 - 11:49
0 29
प्रतापगढ़: कुंडा के सप्लाई इंस्पेक्टर एसके मिश्रा का तबादला, नंदलाल पटेल को मिली नई जिम्मेदारी

कुंडा-प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुंडा तहसील के खाद्य एवं रसद विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कुंडा में लंबे समय से तैनात रहे सप्लाई इंस्पेक्टर (SI) शिवकुमार मिश्र का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह पर अब नंदलाल पटेल कुंडा तहसील के नए सप्लाई इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शिवकुमार मिश्र ने कुंडा तहसील में लगभग चार वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान वह अपनी कार्यशैली, मृदभाषी व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते रहे। स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों के बीच उनके मधुर संबंधों की अक्सर चर्चा होती रही है।

हालांकि इस स्थानांतरण को प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन गलियारों में चर्चाएं कुछ और भी हैं। बताया जा रहा है कि पिछले लगभग एक महीने से जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) और सप्लाई इंस्पेक्टर शिवकुमार मिश्र के बीच आपसी तालमेल की कमी और तनातनी की स्थिति बनी हुई थी। माना जा रहा है कि इस विभागीय टकराव का असर अंततः स्थानांतरण के रूप में सामने आया है।

निवर्तमान इंस्पेक्टर शिवकुमार मिश्र को अब पट्टी तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नए सप्लाई इंस्पेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले नंदलाल पटेल के सामने कुंडा की राशन वितरण प्रणाली और विभागीय पारदर्शिता को बनाए रखने की चुनौती होगी। तहसील के कोटेदारों और आम जनता की नजरें अब नए इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली पर टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User