प्रतापगढ़: हथिगवां पुलिस की बड़ी सफलता, अपहरण मामले में वांछित शातिर अभियुक्त नबीउद्दीन गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी नबीउद्दीन को पुलिस ने कुढ़ा अंडरपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Sep 28, 2026 - 22:10
0 3
प्रतापगढ़: हथिगवां पुलिस की बड़ी सफलता, अपहरण मामले में वांछित शातिर अभियुक्त नबीउद्दीन गिरफ्तार

कुंडा-प्रतापगढ़। हथिगवां पुलिस ने अपहरण के अभियोग में वांछित चल रहे 24 वर्षीय नबीउद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को राम वन गमन पथ हाई-वे स्थित कुढ़ा अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक नबीउद्दीन पुत्र मो. इब्राहिम, निवासी रामनगर लहबरी, थाना धौरहरा, जनपद लखीमपुर खीरी के खिलाफ थाना हथिगवां में धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। काफी समय से वह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तथा विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User