अल्पनाथ त्रिपाठी लगातार दूसरी बार बने सवर्ण समाधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
प्रतापगढ़ के बाघराय में हुई सवर्ण समाधान संगठन की बैठक में अल्पनाथ त्रिपाठी को सर्वसम्मति से पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। समर्थकों व पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
कुंडा-प्रतापगढ़ : बाघराय बाजार में सवर्ण समाधान संगठन की बैठक शीतला प्रसाद पान्डेय की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सर्वसम्मति से पूरे खांडेय गांव निवासी अल्प नाथ त्रिपाठी पुनः राष्टीय अध्यक्ष चुने गये। श्री त्रिपाठी के अध्यक्ष बनने से राष्टीय कार्यकारिणी के सदस्यो ने प्रसन्नता जताई है। कृष्ण कान्त शुक्ल, बब्बू शुभम शुक्ल, सुरेशचंद्र मिश्र प्रधान, अधिवक्ता सोमनाथ मिश्र, अनुज शुक्ल व अमित द्विवेदी ने अल्प नाथ त्रिपाठी एक बार फिर से संगठन का राष्टीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए हार्दिक स्वागत किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)