कौशाम्बी जिला जेल का अफसरों ने किया निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

कौशाम्बी जिला जेल में उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की तथा समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

Sep 28, 2026 - 22:14
0 3
कौशाम्बी जिला जेल का अफसरों ने किया निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

कौशाम्बी : जिला जज, एसीजीएम, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन और बंदियों को मिल रही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं के नियमानुसार समाधान और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User