कानपुर में खुला 'खलीफा गेमिंग स्टूडियो': गेमिंग और डाइनिंग का मिलेगा अनोखा अनुभव
कानपुर के पत्रकारपुरम (इंदिरा नगर) में खलीफा गेमिंग स्टूडियो का भव्य उद्घाटन हुआ। यहाँ गेमिंग प्रेमियों के लिए वीआर, स्नूकर, कार सिमुलेटर और फूड कोर्ट की विश्वस्तरीय सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
कानपुर: शहर में गेमिंग, मनोरंजन और जायके के शौकीनों के लिए एक नया और शानदार ठिकाना तैयार हो गया है। पत्रकारपुरम (इंदिरा नगर) स्थित सीएनजी पंप के पास ‘खलीफा गेमिंग स्टूडियो’ का भव्य ग्रैंड ओपनिंग समारोह आयोजित किया गया। इस प्रीमियम गेमिंग और डाइनिंग डेस्टिनेशन का औपचारिक उद्घाटन जुड़वा भाइयों राहुल और रोहित के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और गेमिंग प्रेमियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस स्टूडियो की स्थापना कानपुर वासियों को आधुनिक गेमिंग के साथ-साथ बेहतरीन व्यंजनों का एक साथ अनुभव कराने के उद्देश्य से की गई है।
आयोजन के दौरान रजत साहू ने सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्टूडियो को डिजिटल टेक्नोलॉजी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहाँ गेमिंग लवर्स के लिए विशेष रूप से वीआर (Virtual Reality), स्नूकर, पूल टेबल और कार सिमुलेटर जैसे कई रोमांचक गेम्स उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त, विजिटर्स के लिए एक खास फूड कोर्ट भी तैयार किया गया है, ताकि लोग गेमिंग का आनंद लेने के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकें।
रजत साहू ने शहरवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे एक बार यहाँ आकर अत्याधुनिक डिजिटल गेम्स का लाइव अनुभव ज़रूर लें। इस खास मौके पर राकेश शुक्ला, शोभित पांडेय, हर्षित पांडे सहित शहर के कई प्रतिष्ठित लोग और सहयोगी उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट: संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)