कानपुर में कस्तूरी क्रिएशन की पहली शाखा का शुभारंभ: महिलाओं के लिए खुला एथनिक वेयर शोरूम
कानपुर के परेड चौराहा स्थित पीपीएन मार्केट के सामने कस्तूरी क्रिएशन के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। विधायक नीलिमा कटियार ने फीता काटकर शुभारंभ किया, जहाँ त्यौहारों पर विशेष छूट उपलब्ध है।
कानपुर: शहर में महिलाओं के फैशन और एथनिक परिधानों को नया रूप देने के उद्देश्य से 'कस्तूरी क्रिएशन' की पहली शाखा का भव्य शुभारंभ हुआ। परेड चौराहा स्थित पी.पी.एन. मार्केट के सामने खुले इस नए शोरूम का उद्घाटन पूरे विधि-विधान और पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का औपचारिक उद्घाटन किया।
समारोह के दौरान वर्मा परिवार ने मुख्य अतिथि का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। विधायक नीलिमा कटियार ने फ्रेंचाइजी ऑनर राजा वर्मा और अनिल वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के कपड़ों के लिए यह शहर में एक बेहतरीन और सुविधाजनक शोरूम साबित होगा।
कस्तूरी क्रिएशन की ऑनर नीतू त्रिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-एनसीआर के इस प्रसिद्ध ब्रांड की कानपुर में यह पहली शाखा है। यहाँ एक ही छत के नीचे महिलाओं के लिए लेटेस्ट डिज़ाइन्स और यूनिक एथनिक कलेक्शन का विशाल भंडार उपलब्ध है।
वहीं फ्रेंचाइजी ऑनर राजा वर्मा ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर विशेष फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए आकर्षक शॉपिंग डिस्काउंट दिए जा रहे हैं:
- ₹7,500 की खरीदारी पर ₹1,500 की फ्री शॉपिंग
- ₹11,000 की खरीदारी पर ₹4,000 की फ्री शॉपिंग
- ₹18,000 की खरीदारी पर ₹12,000 की फ्री शॉपिंग
- ₹25,000 की खरीदारी पर पूरे ₹25,000 की फ्री शॉपिंग
इस शुभ अवसर पर अनिल कुमार वर्मा, संजय वर्मा, मनोज वर्मा, पीसीएस हरीश चंद्र वर्मा और विजय सिंह वर्मा सहित समस्त वर्मा परिवार व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट: संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)