कौशाम्बी में मवेशी व्यापारी से रंगदारी का प्रयास: कोखराज पुलिस ने बोलेरो सवार 4 रंगबाजों को दबोचा, एक फरार
कौशाम्बी के कोखराज में भैंस ले जा रहे व्यापारी से अवैध वसूली का प्रयास करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने बोलेरो समेत गिरफ्तार किया। एक आरोपी की तलाश जारी है।
कौशाम्बी : कोखराज थाना पर बाबूलाल मौर्य पुत्र राम लखन निवासी कोखराज ने सूचना दी कि वह वाहन संख्या UP78CN0239 पर दुधारू भैंस लोडकर प्रयागराज से उन्नाव जा रहा था,जिसका वैध प्रपत्र भी मौजूद था। दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि में कोखराज टोल के आगे देवप्रयाग होटल के पास सफेद रंग की बोलेरो व लाल रंग की क्रेटा कार सवार 05 लोगो द्वारा मेरी गाड़ी को जबरन रोककर अवैध धनराशि की मांग की गई धनराशि देने से मना करने पर उनके द्वारा अभद्रता/गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई।
घटना की सूचना पर थाना कोखराज पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये मुकदमा से सम्बन्धित 04 आरोपियों विवेक कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी मन्दिर मार्ग शीतला धाम थाना कड़ाधाम, अमरेश कुमार पुत्र करन नाथ निवासी पुरेधासी थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली, मो0 हसिम पुत्र मो० निजाम निवासी रसूलपुर थाना सलवन जनपद रायबरेली,सुनील पाल पुत्र शिवकुमार निवासी भवानीदीनपुर थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने इस सम्बन्ध में बताया कि दुधारू भैंस मेले में ले जाते समय बाेलेरो और क्रेटा गाड़ी से 5 लोगों द्वारा अवैध वसूली का प्रयास किया गया था,जिसके बाद कोखराज थाना पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है ज़बकी एक आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)