कौशाम्बी: मोहर्रम को लेकर संदीपन घाट पुलिस अलर्ट, पीएसी बल के साथ सड़कों पर उतरे थाना प्रभारी

मोहर्रम को देखते हुए संदीपन घाट थाना प्रभारी ने पीएसी बल के साथ किया फ्लैग मार्च, ताजियादारों से शांति की अपील

Jun 20, 2026 - 22:18
0 2
कौशाम्बी: मोहर्रम को लेकर संदीपन घाट पुलिस अलर्ट, पीएसी बल के साथ सड़कों पर उतरे थाना प्रभारी

कौशाम्बी : आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया थाना प्रभारी द्वारा लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशियापूर्व,शेरगढ़,चिकवन पुरवा क्षेत्र में फ़्लैग मार्च किया और मोहर्रम के जुलूस के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं व दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी लिया ताजियादारों को आश्वस्त किया कि जुलूस के रास्तों में बिजली के लटकते तार साफ-सफाई या सड़कों के गड्ढों जैसी जो भी समस्याएं हैं

उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया जाएगा।​​थाना प्रभारी इंद्रदेव ने सभी ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिना किसी आपसी विवाद के त्योहार को शांतिपूर्ण और पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाएं। इस मौके पर मूरतगंज चौकी प्रभारी कु.शंकरम मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User