सिराथू एसडीएम की बड़ी कार्रवाई: बालकमऊ में 'टॉप-10' भूमि विवादों का मौके पर हुआ अंत, हटा अवैध अतिक्रमण
सिराथू के बालकमऊ में प्रभारी एसडीएम माज अख्तर ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान किया।
आदर्श भारतीय
कौशाम्बी : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रभारी उप जिलाधिकारी,सिराथू माज अख्तर ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम बालकमऊ में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
कैम्प में शिकायतकर्ता साहब लाल की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या 543,जिसमें पूर्व में पत्थरगड़ी कराई गई थी, जिसे उखाड़ दिया गया है, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कल पुनः पत्थरगढ़ी करा दी जाएगी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम की आराजी संख्या 165 में भूमि को लेकर विवाद का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। ग्राम की आराजी संख्या 1101 एवं 1102, जो खतौनी में चकमार्ग दर्ज है,पर हुए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गई ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0