सीएम योगी की बड़ी सौगात: कौशाम्बी के PRD जवानों का बढ़ा भत्ता, ₹5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा से गदगद हुए जवान

कौशाम्बी में सीएम योगी की घोषणा के बाद PRD जवानों में खुशी की लहर। दैनिक भत्ता बढ़कर हुआ ₹600 और मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज।

Aug 18, 2026 - 21:05
0 1
सीएम योगी की बड़ी सौगात: कौशाम्बी के PRD जवानों का बढ़ा भत्ता, ₹5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा से गदगद हुए जवान

कौशाम्बी। पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी घोषणाएं की हैं। दैनिक ड्यूटी भत्ते में ₹100 की बढ़ोतरी करते हुए अब जवानों को ₹500 की जगह ₹600 प्रतिदिन भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही पीआरडी जवानों को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भी लाभ मिलेगा।

कौशाम्बी के विकास भवन में पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। घोषणाओं की जानकारी मिलते ही जवानों में खुशी का माहौल नजर आया। जवानों ने कहा कि सरकार के इन फैसलों से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पीआरडी जवानों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User