कौशाम्बी के अलवारा गाँव में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे नीचे दबने से महिला ने तोड़ा दम
कौशाम्बी के अलवारा में बारिश के चलते कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर 55 वर्षीय लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, लगातार बारिश के बीच हुए इस हादसे से ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)