कौशाम्बी में सनसनी: पिपरी के तियरा चौराहे पर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

कौशाम्बी के पिपरी में खेत में संदिग्ध हालात में रामनरेश का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एएसपी समेत पुलिस टीम ने जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Aug 18, 2026 - 21:01
0 1
कौशाम्बी में सनसनी: पिपरी के तियरा चौराहे पर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

कौशाम्बी: पिपरी थाना क्षेत्र के तियरा चौराहा के पास मंगलवार को खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान रामनरेश के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User