प्रयागराज में 'जल-प्रलय': दो दिन की मूसलाधार बारिश से थमा संगम नगरी का पहिया, सड़कों पर तैरने लगीं गाड़ियां, NDRF ने संभाला मोर्चा

प्रयागराज में दो दिनों की मूसलाधार बारिश से सड़के जलमग्न। करेली और अल्लापुर सहित कई इलाकों में घुसा नाले का पानी, NDRF ने संभाला मोर्चा, गाड़ियां डूबीं।

Aug 18, 2026 - 20:50
0 2
प्रयागराज में 'जल-प्रलय': दो दिन की मूसलाधार बारिश से थमा संगम नगरी का पहिया, सड़कों पर तैरने लगीं गाड़ियां, NDRF ने संभाला मोर्चा

आनंदी मेल ब्यूरो 
प्रयागराज। इन दिनों देशभर में मॉनसून का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मॉनसूनी बारिश ने तांडव मचा रहा रखा है। संगम नगरी प्रयागराज में लगातार दो दिनों  से हो रही बारिश से आम जन जीवन पर बुरा असर पड़ा है। मंगलवार की देर तक हुई तेज बारिश के बाद शहर के जार्जटाउन, तिकुनिया,केपी इंटर कॉलेज, अल्लापुर, मुड़ेरा, सिविल लाइन सहित करेली इलाके में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

बारिश के चलते इलाके की कई गलियां पानी में डूब गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करेली के एसडीएम चौराहे के पास स्थित नाला भी उफान पर आ गया। नाले का पानी आसपास की कॉलोनियों में घुसने से हालात और बिगड़ गए। देखते ही देखते कई रास्तों पर पानी भर गया और सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी पानी में डूब गईं। एनडीआरएफ की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद इलाके में जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई गलियों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. नाले का पानी कॉलोनियों की तरफ आने से लोगों में डर का माहौल भी बना रहा. करेली के कई हिस्सों में सड़क और गलियां पानी में डूबने से ऐसा लगा जैसे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हों  सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिनके वाहन सड़कों पर खड़े थे। जलभराव के कारण कई वाहन पानी में फंस गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User