कौशाम्बी: पुलिस की पहल लाई रंग, परिवार परामर्श केंद्र ने 3 दंपतियों के मतभेद कराए दूर; टूटने से बचे बिखरते परिवार
कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र ने 3 दंपतियों का सुलह-समझौता कराकर उनके परिवारों को टूटने से बचाया।
कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में संचालित 'परिवार परामर्श केंद्र' ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए तीन बिखरते परिवारों को टूटने से बचा लिया। बुधवार को परामर्श केंद्र में आयोजित विशेष काउंसलिंग सत्र के दौरान आपसी मनमुटाव से जूझ रहे 3 अलग-अलग दंपति जोड़ों के बीच समझौता कराकर उन्हें हंसी-खुशी साथ विदा किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, इन दंपतियों के बीच आपसी विवाद, गलतफहमी और तालमेल की कमी के कारण अलगाव की स्थिति बन चुकी थी और मामला अलग होने तक पहुंच गया था। परिवार परामर्श केंद्र की अनुभवी काउंसलरों और पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं और शिकायतें बहुत ध्यान से सुनीं। अधिकारियों ने पति-पत्नी दोनों को रिश्ते का महत्व समझाते हुए आपसी संवाद और समझबूझ के साथ जीवन जीने की सलाह दी।
काउंसलिंग के सकारात्मक प्रयासों का असर यह हुआ कि तीनों जोड़ों ने अपने पुराने शिकवे-शिकायतें भुलाकर आपसी सहमति से सुलह कर ली। दंपतियों ने एक-दूसरे का सम्मान करने और साथ मिलकर जीवन की नई शुरुआत करने का संकल्प लिया। अधिकारियों व केंद्र के सदस्यों ने तीनों जोड़ों को शुभकामनाएं देकर और समझा-बुझाकर उनके घर रवाना किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का मुख्य उद्देश्य वैवाहिक विवादों को पुलिस केस या न्यायालय की लंबी कानूनी प्रक्रिया में जाने से पहले आपसी बातचीत से हल करना है। इससे न केवल रिश्ते टूटने से बचते हैं, बल्कि समाज में भी शांति और सौहार्द का माहौल बनता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)