कौशाम्बी में समाधान दिवस पर डीएम-एसपी सख्त: मंझनपुर, सिराथू और चायल में सुनी गईं 144 शिकायतें, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

कौशाम्बी में डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा और एसपी सत्य नारायण ने मंझनपुर तहसील में सुनीं जनशिकायतें। त्वरित निस्तारण के निर्देश

Jul 18, 2026 - 22:10
0 1
कौशाम्बी में समाधान दिवस पर डीएम-एसपी सख्त: मंझनपुर, सिराथू और चायल में सुनी गईं 144 शिकायतें, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

कौशाम्बी : जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं। तहसील मंझनपुर में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजस्व संबंधी मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए, ताकि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर पात्र व्यक्तियों का ऑनलाइन आवेदन कराकर नियमानुसार लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील मंझनपुर में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं तहसील सिराथू में 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 02 का तत्काल निस्तारण किया गया। तहसील चायल में 24 शिकायतें आईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User