कौशाम्बी में खाकी की नाक के नीचे नशे का खेल: मनौरी पुल के नीचे खुलेआम बिक रहा गांजा, आबकारी और पुलिस मौन!

कौशाम्बी के पिपरी में मनौरी पुल के नीचे भांग की दुकान की आड़ में बिक रहा गांजा। आबकारी और पुलिस मौन

Jul 18, 2026 - 22:07
0 1
कौशाम्बी में खाकी की नाक के नीचे नशे का खेल: मनौरी पुल के नीचे खुलेआम बिक रहा गांजा, आबकारी और पुलिस मौन!

(एडवोकेट अजय पण्डा / ब्यूरो)

कौशाम्बी : जनपद पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनौरी पुल के नीचे अवैध रूप से भांग की दुकान संचालित हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दुकान अब गांजे की बिक्री का केंद्र बन गई है।

ग्रामीणों के अनुसार मनौरी पुल के नीचे पिछले कुछ समय से भांग की आड़ में मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है। यहां गांजा और अन्य नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह कारोबार पुलिस और आबकारी विभाग की नाक के नीचे*हो रहा है, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

इस अवैध कारोबार के कारण आसपास के युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने कहा कि पुल के नीचे नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस अवैध दुकान को बंद कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अब तक आबकारी विभाग और पिपरी पुलिस की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। विभागों की चुप्पी से लोगों में नाराजगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User