जयपुरिया स्कूल में सामूहिक योगाभ्यास से बिखरी सकारात्मक ऊर्जा, अपार्टमेंट तक पहुँचाया सेहत का संदेश
लखनऊ (आर एल पाण्डेय) : सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, goyal campus में 21जून 2026 में प्रात 6:30बजे से international yoga day बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल , प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक, छात्र,छात्राएँ, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बन गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योग सत्र से हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के संकाय सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की, जिससे एकता, स्वास्थ्य एवं सामूहिक कल्याण की भावना को बल मिला। प्रतिभागियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने लोगों में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने की सकारात्मक सोच को दर्शाया।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को योग के अनेक लाभों से अवगत कराया गया ।नियमित योगाभ्यास मधुमेह, उच्च रक्तचाप, व्यस्त जीवनशैली से उत्पन्न हुई बीमारियों के नियंत्रण एवं उनसे उबरने में सहायक सिद्ध हो सकता है। योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।
सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में समग्र स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं आंतरिक संतुलन के महत्व को रेखांकित किया।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में ज्योति कश्यप, सोयबाम सर, कंचन, वंदना मैम, शांभवी मैम, रवि एवं गुड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समर्पित प्रयासों ने आयोजन को सफल एवं प्रभावशाली बनाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)