गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने सीएसआईआर–सीडीआरआई की वैज्ञानिक राजभाषा संगोष्ठी में लिया भाग
लखनऊ के गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज़ के विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीडीआरआई द्वारा आयोजित "वैज्ञानिक राजभाषा संगोष्ठी-2026" में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैज्ञानिक नवाचार और हिंदी में शोध अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज़, लखनऊ के छात्र-छात्राओं ने 5 अगस्त 2026 को सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (CDRI), लखनऊ द्वारा आयोजित "वैज्ञानिक राजभाषा संगोष्ठी–2026" में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
"वैश्विक परिदृश्य में औषधि अनुसंधान एवं विकास" विषय पर केंद्रित इस संगोष्ठी में विद्यार्थियों को औषधि अनुसंधान, वैज्ञानिक नवाचारों और हिंदी भाषा के माध्यम से वैज्ञानिक अभिव्यक्ति के विविध आयामों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में मौजूद विषय-विशेषज्ञों के प्रेरणादायी व्याख्यानों ने छात्र-छात्राओं के शोध दृष्टिकोण, ज्ञान और वैज्ञानिक सोच को एक नई दिशा प्रदान की।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि और सहभागिता पर संस्थान के चेयरमैन महेश गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे उच्चस्तरीय शैक्षणिक एवं अनुसंधानपरक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी कौशल और शोध क्षमता को निखारने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं, संस्थान के निदेशक डॉ. ओ. पी. वर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज़ विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण कक्षा शिक्षा तक सीमित न रखकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध मंचों और सम्मेलनों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)