योगी सरकार का बड़ा कदम: गन्ना किसानों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा कवच

यूपी सरकार जुलाई से गन्ना किसानों के लिए विशेष सामाजिक सुरक्षा और बीमा नामांकन अभियान शुरू करने जा रही है।

Jun 29, 2026 - 18:04
Updated: 2 hours ago
0 0
योगी सरकार का बड़ा कदम: गन्ना किसानों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा कवच

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए योगी सरकार एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के निर्देशों पर जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में प्रदेश की सभी सहकारी गन्ना विकास समितियों में विशेष जागरूकता और नामांकन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को विभिन्न सरकारी बीमा और पेंशन योजनाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 30 जून 2026 से पहले एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में एलडीएम, चीनी मिल प्रबंधकों, इफको प्रतिनिधियों और समिति सचिवों के साथ मिलकर पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

गन्ना आयुक्त के अनुसार, छोटी समितियों में तीन दिवसीय और बड़ी समितियों में पांच दिवसीय विशेष किसान गोष्ठियों का आयोजन होगा। इन गोष्ठियों में 'प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना', 'प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना' और 'अटल पेंशन योजना' जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

किसानों की सुविधा के लिए मौके पर ही सहायता और नामांकन काउंटर बनाए जाएंगे। यहाँ बैंक खाते खोलने, नए सदस्य पंजीकरण और जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। अभियान के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को विशेष रूप से आमंत्रित कर महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को दुर्घटना, मृत्यु और वृद्धावस्था के जोखिमों से सुरक्षा प्रदान कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User