यूएन में गूंजा ‘पीओके में दमन’ का मुद्दा, भारत ने की शांतिपूर्ण समाधान की वकालत
UNSC में भारत ने पीओके में अधिकारों के दमन पर पाकिस्तान को घेरा। विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की।
भारत ने बहस के अंत में स्पष्ट किया कि यूएन के संस्थापक सदस्य के तौर पर, भारत यूएन और दूसरे सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है, ताकि यह सबसे व्यापक मल्टीलेटरल ऑर्गनाइजेशन अपने बुनियादी मकसद को पूरा कर सके।
सुरक्षा परिषद में तीखे कूटनीतिक जवाब के बाद, राजदूत हरीश ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों (आईसीटी) पर ग्लोबल मैकेनिज्म के पूर्ण सत्र में भी भारत का पक्ष रखा। उन्होंने 'ग्लोबल साउथ' के आर्थिक उत्थान और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को तेजी से हासिल करने के लिए डिजिटल तकनीक को एक गेम-चेंजर बताया। भारत के सफल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) यानी 'इंडिया स्टैक' मॉडल का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने खुले और समावेशी डिजिटल तंत्र के जरिए करोड़ों लोगों का सशक्तिकरण किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)