प्रयागराज: मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज में संभागीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं ने गाड़े सफलता के झंडे
मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज, सुलेम सराय में माध्यमिक विद्यालयीय संभागीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित। विभिन्न आयु वर्गों के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान पाकर बढ़ाया नाम।
प्रयागराज (आनंदी मेल ब्यूरो): सुलेम सराय स्थित मधु वाचस्पति इण्टर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयीय संम्भागीय शहर उत्तरीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शारदा मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता की शुरुआत में विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना और मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस प्रतियोगिता में नवीन शिशु मन्दिर (मुण्डेरा), केपी गर्ल्स इण्टर कॉलेज (सिविल लाइन्स), मधु वाचस्पति इण्टर कॉलेज और सीएवी इण्टर कॉलेज सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बालक वर्ग के परिणाम:
- अण्डर-14: आदि सोनी, आदित्य वर्मा, अभिषेक सोनकर और अविक कुशवाहा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
- अण्डर-17: अभय सिंह, अंश साहू, विमिद विश्वास, आर्यन कुमार व मन्दीप कुमार विजेता बने।
- अण्डर-19: अनमोल साहू, अथर्व वेदान्त और अमित श्रीवास्तव ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग के परिणाम:
- अण्डर-14: परि पटेल, नैन्सी राज व चांदनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
- अण्डर-17: तृषा कश्यप, दीपिका मिश्रा, सुनीता पाल, माहम परवीन, अनन्या, माही केसरवानी, बदीरा रावत, चाहत राज व महक सरोज प्रथम रहीं।
- अण्डर-19: महिमा मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका धर्मेंद्र मिश्रा (महर्षि बाल्मीकि इंटर कॉलेज), दीपक जायसवाल (कैंट हाईस्कूल) और मंजू आर्या ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में रेफरी रोनित कुमार, शुभम आर्या, सचिन दुबे तथा कोच सोनाली, सागर कश्यप व रवि का विशेष योगदान रहा। जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का अगला चरण 23 सितंबर को विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)