कुंडा: 'सरदार पटेल जयंती समारोह कमेटी' का गठन, अनिल पटेल अध्यक्ष व रामखेलावन पटेल बने महामंत्री

मानिकपुर पटेल धर्मशाला में सरदार पटेल जयंती समारोह समिति का गठन। अनिल पटेल अध्यक्ष और रामखेलावन पटेल महामंत्री बने। 31 अक्टूबर को भव्य आयोजन।

Sep 20, 2026 - 20:54
0 1
कुंडा: 'सरदार पटेल जयंती समारोह कमेटी' का गठन, अनिल पटेल अध्यक्ष व रामखेलावन पटेल बने महामंत्री

कुंडा/प्रतापगढ़। मानिकपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम परिसर में बने पटेल धर्मशाला में भारत के प्रथम गृह मंत्री व 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की आगामी जन्म जयंती समारोह के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पेरियार रवि सोनकर के संयोजन एवं समाजसेवी सुधीर सोनकर के कुशल संचालन में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले समारोह को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई तथा सर्वसम्मति से 'सरदार पटेल जयंती समारोह समिति' की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

गठित कमेटी में सर्वसम्मति से अनिल पटेल को अध्यक्ष तथा रामखेलावन पटेल को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान राजकुमार पटेल को सौंपी गई, जबकि राम मूरत पटेल व भोला पटेल को कार्यक्रम व्यवस्थापक का दायित्व दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आगामी 31 अक्टूबर को मिलिट्री ग्राउंड के पास स्थित सरदार पटेल पार्क में बड़े ही धूमधाम एवं समारोह पूर्वक मनाई जाएगी, जिसके लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह पटेल, राम मूरत पटेल, वेद प्रकाश पटेल, सुभाष चंद्र सोनकर, संदीप कुमार, अनिल मौर्य, अब्दुल हाशिम, उमाशंकर सरोज एवं मनोज पटेल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व समाज सेवी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User