samsung ने भारत में पूरे किए कस्टमर सर्विस के शानदार 30 साल
सैमसंग ने भारत में पूरे किए कस्टमर सर्विस के 30 साल; हाथ से लिखे रजिस्टर से AI-पावर्ड प्रेडिक्टिव केयर तक का सफर।
लखनऊ: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने देश में अपनी कस्टमर सर्विस के सफल 30 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1996 में दिल्ली के एक छोटे से सर्विस ऑपरेशन से शुरू हुआ यह सफर आज देश के सबसे बड़े और डिजिटल रूप से जुड़े कस्टमर केयर इकोसिस्टम में बदल चुका है।
सैमसंग का यह बदलाव भारत के अपने तकनीकी विकास को दर्शाता है। 1990 के दशक में जहाँ हाथ से लिखे शिकायत रजिस्टर, पेजर और टूलकिट लेकर चलने वाले इंजीनियर्स का दौर था, वहीं आज यह सेवा AI-पावर्ड डायग्नोस्टिक्स, स्मार्टथिंग्स और प्रेडिक्टिव केयर इकोसिस्टम तक पहुँच चुकी है।
सैमसंग इंडिया के सर्विस ऑपरेशंस के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि शुरुआत में ग्राहक सीधे सर्विस सेंटर आते थे क्योंकि घरों में फोन आम नहीं थे। दिसंबर 1996 तक कंपनी के 21 सेंटर थे और 1997 में इंजीनियर्स को अलर्ट भेजने के लिए पेजर का इस्तेमाल शुरू हुआ, जो उस समय एक बड़ी छलांग थी।
आज सैमसंग के पास भारत में 3,000 से अधिक सर्विस टचपॉइंट, 12,500 से ज्यादा प्रशिक्षित इंजीनियर्स और 16 पाट्स वेयरहाउस का विशाल नेटवर्क है। सैमसंग इंडिया के कस्टमर सैटिस्फैक्शन हेड सुनील कुटिन्हा ने कहा कि हमारे लिए सर्विस सिर्फ एक सपोर्ट फंक्शन नहीं, बल्कि ब्रांड का मुख्य अनुभव है, जो स्केल, इनोवेशन और एंपैथी (सहानुभूति) को जोड़ता है।
अब सैमसंग होम अप्लायंसेज रिमोट मैनेजमेंट (HRM) के जरिए संभावित दिक्कतों का पहले ही पता लगा लेता है। WhatsApp सपोर्ट, रिमोट डायग्नोस्टिक्स और 10 क्षेत्रीय भाषाओं में वॉयस सपोर्ट के साथ यह सेवा 24×7 उपलब्ध है। इसके अलावा, कंपनी अपनी 'सैमसंग दोस्त सर्विस' पहल के तहत 22 ITI के साथ मिलकर 14,500 से अधिक इंजीनियर्स को प्रशिक्षित कर चुकी है और 'केयर फॉर क्लीन इंडिया' के जरिए ई-वेस्ट के जिम्मेदार निपटारे को बढ़ावा दे रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)