कौशाम्बी के म्योहर में डीएम ने लगाई चौपाल, योजनाओं से वंचित पात्रों को तुरंत लाभ देने का फरमान

कौशाम्बी के म्योहर में डीएम डॉ. अमित पाल ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं से वंचित पात्रों को जोड़ने के निर्देश।

Jul 09, 2026 - 21:25
0 3
कौशाम्बी के म्योहर में डीएम ने लगाई चौपाल, योजनाओं से वंचित पात्रों को तुरंत लाभ देने का फरमान

कौशाम्बी : कौशाम्बी जिलाधिकारी डा. अमित पाल ने गुरुवार को गाँव की समस्या, गाँव में समाधान, अभियान के तहत विकास खंड कौशाम्बी के ग्राम म्योहर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक दवाओं के साथ एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के  निर्देश दिए। 

आंगनवाड़ी कार्यकत्री से कुपोषित (सैम) बच्चों की जानकारी लेकर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने के निर्देश दिए। वहीं नये आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए नई भूमि चिन्हित करने के लिए नायब तहसीलदार को निर्देशित किया । इस दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को  पौष्टिक आहार वितरित किया  तथा बच्चों को अन्नप्रासन भी कराया गया ।

ग्रामवासियों  ने चौपाल में जलभराव की समस्या उठाई  जिस पर जिलाधिकारी ने जिलापंचायतराज अधिकारी को तत्काल जल निकासी कराने के निर्देश दिए। चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीयों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ।

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पुष्टाहार, राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय और कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित सभी पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User