IIM Lucknow में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर 96 डॉक्टर सम्मानित, डिप्टी सीएम ने सराहा समर्पण

आईएमए लखनऊ में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर भव्य समारोह। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 96 डॉक्टरों को किया सम्मानित

Jul 04, 2026 - 11:14
0 2
IIM Lucknow में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर 96 डॉक्टर सम्मानित, डिप्टी सीएम ने सराहा समर्पण

लखनऊ : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), लखनऊ शाखा द्वारा आईएमए भवन में एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर चिकित्सा, सामाजिक सेवा और संगठन के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 96 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉक्टरों को समाज का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि वे न केवल मरीजों का इलाज करते हैं, बल्कि उन्हें जीवन की नई उम्मीद भी देते हैं। उन्होंने सरकार और डॉक्टरों के बीच बेहतर तालमेल से स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज बोरा ने कोविड काल से लेकर सामान्य दिनों तक डॉक्टरों के अनुशासन और निष्ठा की सराहना की। वहीं, डीजी हेल्थ डॉ. पवन कुमार ने अपने संदेश में चिकित्सकों से अपील की कि वे आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब मरीजों के इलाज, जांच और दवाओं में हरसंभव रियायत व सहयोग दें।

आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने डॉक्टरों के अधिकारों और जन-जागरूकता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित डॉक्टरों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में सम्मानित होने वाले प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. एम.एल. टंडन, डॉ. जी.एम. लाल, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. रमा श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. संजीव अवस्थी और डॉ. स्वाति पाठक सहित 96 नामचीन चिकित्सक शामिल रहे। सभी वरिष्ठ अतिथियों ने पुरस्कार विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User