Almora में चीख-पुकार: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के अनुसार: "भौगोलिक रूप से क्षेत्र काफी दुर्गम और ढलान वाला होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला जा सका।"
जब तक रेस्क्यू टीम कार तक पहुंच पाती, तब तक वाहन में सवार चार लोग दम तोड़ चुके थे। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग मलबे में दबे मिले, जो गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस भयावह दुर्घटना ने एक पल में चार हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)