नई दिल्ली में india bildcon 2026 एक्सपो का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली के यशोभूमि में भारत बिल्डकॉन 2026 का भव्य आगाज हुआ, जहां पहले दिन 25,000 से अधिक आगंतुक पहुंचे।

Jun 18, 2026 - 17:27
Updated: 3 hours ago
0 3
नई दिल्ली में india bildcon 2026 एक्सपो का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली: देश की राजधानी के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में भवन निर्माण सामग्री और कंस्ट्रक्शन उद्योग की प्रमुख प्रदर्शनी ‘भारत बिल्डकॉन 2026 – वन नेशन, वन एक्सपो’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मेगा एक्सपो के पहले ही दिन जबरदस्त उत्साह देखा गया, जिसमें देश-विदेश के 25,000 से अधिक आगंतुकों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री जितिन प्रसादा और सांसद पुरुषोत्तम रूपाला की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

यह एक्सपो वैश्विक निर्माण क्षेत्र के सबसे बड़े मंचों में से एक बनकर उभरा है, जिसमें 90 से अधिक देशों और भारत के 100 से अधिक शहरों के हितधारक शामिल हो रहे हैं। इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में सिरेमिक, सीमेंट, हार्डवेयर, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी और स्टील सहित 24 प्रमुख श्रेणियों के आधुनिक उत्पादों व नवाचारों का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है।

वर्तमान में भारत का निर्माण क्षेत्र देश की जीडीपी में लगभग 9 प्रतिशत का योगदान देता है और 5.1 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है, जिससे यह दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता क्षेत्र है। उद्योग अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2025 में 685 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य वाला यह भारतीय बाजार वर्ष 2034 तक 1.24 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर सकता है।

भारत बिल्डकॉन के निदेशक विशाल आचार्य और जितेंद्र कथिरिया ने बताया कि इतने बड़े पैमाने पर वैश्विक खरीदारों और वितरकों की उपस्थिति भारतीय विनिर्माण क्षमताओं में दुनिया के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। वहीं कैपेक्सील के चेयरमैन निलेश जेतपरिया ने कहा कि यह आयोजन भारतीय निर्यातकों को नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश करने का एक बेहतरीन अवसर देगा। पहले ही दिन यहां हजारों सफल व्यापारिक बैठकें हुईं। यह ऐतिहासिक एक्सपो 22 जून 2026 तक जारी रहेगा। (एजेंसी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User