राजा भैया के निर्देश पर पीड़िता से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जनसत्ता दल ने कहा- हर मोड़ पर दिलाएंगे न्याय

राजा भैया के निर्देश पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज, न्याय और सुरक्षा की मांग की

Jul 05, 2026 - 22:11
0 2
राजा भैया के निर्देश पर पीड़िता से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जनसत्ता दल ने कहा- हर मोड़ पर दिलाएंगे न्याय

कुंडा, प्रतापगढ़ : जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' के निर्देश पर रविवार को बाबागंज विधायक एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कुंडा विधानसभा क्षेत्र के सुजौली गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक विनोद सरोज ने कहा कि जनसत्ता दल हमेशा पीड़ित, शोषित और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा समाज आहत है और पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष, त्वरित और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विनोद सरोज ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल घटनाओं पर बयानबाजी और सोशल मीडिया तक ही सीमित रहते हैं, जबकि जनसत्ता दल जमीन पर उतरकर पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनका दुख-दर्द साझा करने का काम करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा और हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। इस मौके पर रामचंद्र सरोज (प्रमुख पति, बिहार), रमेश सरोज (प्रमुख, कालाकांकर), रामयश सरोज (प्रमुख पति, बाबागंज), प्रदीप सरोज (प्रधान, अलुवामई), रमेश सरोज (प्रधान प्रतिनिधि, दुलुवामई), सोनू पासी, विमलेश सरोज (पूर्व प्रधान), विनोद सरोज (पूर्व प्रधान, पैटू), राकेश सरोज (पूर्व प्रधान, बेंती), राहुल सरोज, पवन सरोज, रवि सरोज सहित जनसत्ता दल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User