Xiaomi का धमाका, लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5; जानें कीमत और फीचर्स

Jun 17, 2026 - 19:07
0 2
Xiaomi का धमाका, लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5; जानें कीमत और फीचर्स

लखनऊ : दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी नई 'टर्बो सीरीज़' की शुरुआत करते हुए Redmi Turbo 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। मॉडर्न जनरेशन के 'पावर यूज़र्स' की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस प्रीमियम स्मार्टफोन में ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस, दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरा सेटअप का कॉम्बिनेशन मिलता है।

रेडमी टर्बो 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसका डिज़ाइन मोटरस्पोर्ट्स की रफ़्तार से प्रेरित है, जिसमें पीछे की तरफ पिक्सेल मैट्रिक्स रिंग लाइट्स लगी हैं जो कॉल्स और नोटिफिकेशन्स पर डायनामिकली रिस्पॉन्स करती हैं। सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i और IP68/IP69 रेटिंग दी गई है।

मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज का साथ मिला है। गेमर्स के लिए इसमें 3D आईलूप कूलिंग सिस्टम और गेम टर्बो वाइल्ड बूस्ट तकनीक है, जो 20 से ज़्यादा लोकप्रिय गेम्स में लगातार 120FPS का गेमप्ले प्रदान करती है।

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh की विशाल बैटरी है, जो भारत में किसी भी रेडमी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। यह 100W हायपरचार्ज को सपोर्ट करती है, जो मात्र 30 मिनट में फोन को 51% चार्ज कर देती है। साथ ही, इससे 27W की रिवर्स चार्जिंग भी की जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। यह फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है जिसमें गूगल जैमिनी एआई और सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स इन-बिल्ट हैं। कंपनी इस पर 4 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

भारत में इसकी बिक्री 19 जून 2026 से शुरू होगी। डिस्काउंट के बाद इसके 8GB+256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹35,999 और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹38,999 होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User