'क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट' के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर का 11वां स्थापना दिवस संपन्न

कानपुर में रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य का 11वां स्थापना समारोह संपन्न। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मौजूदगी में डॉ. विभा शुक्ला ने अध्यक्ष और डॉ. नीरू टंडन ने सचिव का पदभार ग्रहण किया।

Aug 23, 2026 - 20:22
0 0
'क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट' के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर का 11वां स्थापना दिवस संपन्न

कानपुर : रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर की 11वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी आज गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। समारोह की थीम “क्रिएट लस्टिंग Impact” रही, जो समाज में स्थायी और सार्थक परिवर्तन लाने के क्लब के संकल्प को प्रतिबिंबित करती है।

समारोह में उत्तर प्रदेश विधानसभा  अध्यक्ष  सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अनेक विशिष्ट अतिथियों, रोटेरियन्स एवं गणमान्य नागरिकों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

रोटेरियन डॉ. विभा शुक्ला ने रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया, जबकि डॉ. नीरू टंडन ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन यतीन्द्र शुक्ला एवं निवर्तमान सचिव रोटेरियन रितेश गुप्ता ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए नए नेतृत्व को दायित्व सौंपा।

इंस्टॉलेशन समारोह के दौरान पिन एवं कॉलर एक्सचेंज, सेवा मशाल का हस्तांतरण तथा नए सदस्यों का इंडक्शन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष डॉ. विभा शुक्ला ने अपने स्वीकृति भाषण में क्लब को सेवा, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। सचिव डॉ. नीरू टंडन ने वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित गतिविधियों एवं सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

समारोह में “अतुल्य वुमन फॉर विज़न अवार्ड ” से श्रीमती शेफाली बजाज एवं श्रीमती काजल भदौरिया को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि  सतीश महाना सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को क्लब की ओर से स्मृति-चिह्न एवं टोकन ऑफ लव भेंट किए गए।

समारोह के सफल एवं प्रभावशाली संचालन में मोक रोटेरियन हिमांशु सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं समन्वय में रोटेरियन पवन शाहदादपुरी  एएनएन कंचन गुप्ता एवं रोटेरियन विनय गुप्ता ने लोगों का आभार व्यक्त किया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User