1992 बैच के छात्रों ने गुरुओं के चरण पखार कर लिया आशीर्वाद

कानपुर के बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन में 1992 बैच के पूर्व छात्रों ने 'स्मृति संगम' में गुरुओं का भव्य सम्मान किया।

Dec 28, 2025 - 19:34
 0  27
1992 बैच के छात्रों ने गुरुओं के चरण पखार कर लिया आशीर्वाद

कानपुर :बेनाझाबर स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन के प्रांगण में बीते दिन पुरानी यादें ताजा हो गईं। विद्यालय में आयोजित 'स्मृति संगम' (पूर्व छात्र मिलन समारोह) के दौरान वर्ष 1992 बैच के छात्रों ने एकजुट होकर अपने गुरुओं के प्रति अटूट श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट की।

समारोह का मुख्य आकर्षण शिक्षक सम्मान रहा, जहाँ पूर्व छात्रों ने अपने आचार्यों का माल्यार्पण किया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही, वर्तमान शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस भावुक मिलन में अनस साजिद उस्मानी, जनार्दन चौधरी, सरस सक्सेना, पूर्ण प्रकाश पांडे और अमित श्रीवास्तव सहित कई साथियों ने अपने स्कूली दिनों के अनुभव साझा किए।

सम्मानित होने वाले पूर्व आचार्यों में विद्यासागर त्रिपाठी, रामबाबू बाजपेई, दिनेश, अमित और श्रीकृष्ण जैसे वरिष्ठ शिक्षक शामिल रहे। सिद्धार्थ गुप्ता, दीप त्रिपाठी और अजय त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक मिलन नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखने का एक प्रयास है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी अपने पुरातन छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1