प्रयागराज: विधायक दीपक पटेल ने पर्यटन मंत्री से की फूलपुर के कई प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार की मांग
फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने समीक्षा बैठक में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख शिव और हनुमान मंदिरों के सौंदर्यीकरण की मांग की। पर्यटन मंत्री ने जल्द कार्य का आश्वासन दिया।
प्रयागराज : सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल होकर फूलपुर के विधायक दीपक पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के कायाकल्प, जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
क्षेत्र के इन प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण की उठी मांग
विधायक दीपक पटेल ने पर्यटन मंत्री को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक महत्व वाले निम्नलिखित स्थलों की सूची सौंपकर उनके विकास की मांग की:
- बहादुरपुर ब्लॉक: ग्राम गुलालपुर स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर तथा वार्ड नंबर 45 छतनाग स्थित नागेश्वर शिव मंदिर।
- फूलपुर ब्लॉक: ढोकरी स्थित महाबीरन हनुमान मंदिर।
- सहसों ब्लॉक: ग्राम सभा जगदेव बरेठी का शक्ति चौरा मंदिर एवं ग्राम सभा बाबूगंज कनौजा स्थित बजरंग बली व शिव मंदिर।
- अन्य प्रमुख स्थल: वार्ड नंबर 11 अमरसापुर स्थित शिव मंदिर और वार्ड नंबर 85 आजाद नगर स्थित गंगोत्री शिवालय मंदिर।
पर्यटन मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने जानकारी दी कि क्षेत्र के इन ऐतिहासिक मंदिरों की धार्मिक महत्ता को देखते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विधायक दीपक पटेल की मांगों पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं के तहत जल्द ही सभी चिन्हित मंदिरों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)