"हर बहन सुरक्षित भाई तक पहुंचे": प्रयागराज डीएम की अध्यक्षता में रक्षाबंधन परिवहन व्यवस्था पर अहम बैठक
रक्षाबंधन पर प्रयागराज जिलाधिकारी ने परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बहनों की सुरक्षित यात्रा के लिए 610 से अधिक बसें और एंटी रोमियो स्क्वाड तैनात रहेंगे
आनंदी मेल
प्रयागराज।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर परिवहन एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्षाबंधन पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के प्रबंधन, महिला सुरक्षा एवं सुगम यातायात को लेकर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन पर जनपद में प्रतिवर्ष काफी महिलाएं यात्रा करती हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी को भी बस के लिए भटकना न पड़े, यात्रा पूरी तरह सुरक्षित हो। परिवहन विभाग को सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने बस अड्डे पर स्वास्थ्य टीम को भी लगाए जाने के लिए कहा है l आर एम रोडबेज के द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष रक्षाबंधन पर काफी संख्या में महिलाओं ने यात्रा की थी। सर्वाधिक दबाव प्रयागराज जौनपुर, प्रयागराज- वारणसी, प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्गों पर रहेगा। कहा कि 610 बसें सेवा के लिए रहेंगी उपलब्ध रहेगी l कुछ और भी बसो को एकस्ट्रा में रखा गया है l
महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया बस अड्डों पर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो लगाया जाए l ट्रैफिक को निर्देश दिया गया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस लगाया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी रोडवेज कर्मचारियों एवं नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा "यह केवल परिवहन नहीं, बल्कि एक बहन को उसके भाई से मिलाने का पुनीत कार्य है। सभी सम्मान और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।"
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर), एसपी ट्रैफिक, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज एआरटीओ (प्रवर्तन) एवं निजी बस ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)