कौशाम्बी में आकाशीय बिजली का कहर
कौशाम्बी के लकौड़े गांव में मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत और दूसरी घायल हो गई। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कौशाम्बी : पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लकौड़े गांव में गुरुवार सुबह मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
लकौड़े गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र रामसिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान उनके मकान की छत पर जोरदार धमाका हुआ। उस समय घर में करीब 10 लोग मौजूद थे। आकाशीय बिजली छत की बाउंड्री को तोड़ते हुए करीब 25 से 30 मीटर दूर जाकर रुद्र प्रताप सिंह की बंधी चार भैंसों पर गिर गई। हादसे में एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दो अन्य भैंसें सुरक्षित हैं।
रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी मां ममता देवी भैंसों को चारा डालने के बाद जैसे ही घर के अंदर गईं, उसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। सूचना पर लेखपाल अनीता देवी मौके पर पहुंचीं और घटना का निरीक्षण कर नुकसान की जांच की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)