प्रतापगढ़: किशोरी से दुराचार के आरोपी के घर पुलिस ने पिटवाई डुगडुगी, कुर्की की मुनादी

महेशगंज के गोगहर गांव में नाबालिग से दुराचार का आरोपी लंबे समय से फरार है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई पूरी की।

Sep 18, 2026 - 21:18
0 2
प्रतापगढ़: किशोरी से दुराचार के आरोपी के घर पुलिस ने पिटवाई डुगडुगी, कुर्की की मुनादी

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र अंतर्गत महेशगंज थाना इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम गोगहर निवासी वीरेंद्र कुमार यादव (पुत्र राजाराम यादव) पर नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार का गंभीर मामला दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर और लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद भी जब आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा, तो अब अदालत के कड़े रुख के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अदालत के दिए आदेशों का अनुपालन करते हुए शुक्रवार को मामले की विवेचक उप-निरीक्षक (एसआई) वंदना वर्मा और वरिष्ठ उप-निरीक्षक (एसएसआई) नीरज कुशवाहा पुलिस बल के साथ आरोपी के आवास पहुंचे। पुलिस ने पूरे गांव में मुनादी करवाते हुए डुगडुगी पिटवाई और धारा के तहत कुर्की की उद्घोषणा की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के परिजनों, पड़ोसियों और ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की स्पष्ट जानकारी दी। पुलिस टीम ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि आरोपी निर्धारित समयावधि के भीतर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कानून की सुसंगत धाराओं के तहत उसकी अचल संपत्ति को कुर्क करने की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User